Pages

▼

Friday, October 23, 2026

कलश यात्रा के आगाज के साथ शुरू होगा जागृत लक्ष्मी साधना शिविर, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीतापुर स्थित राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में शनिवार से दो दिवसीय जागृत लक्ष्मी साधना शिविर का शुभारंभ होगा। दादा गुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली (परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज) और सद्गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली के सानिध्य में 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। शिविर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न प्रांतों से साधक-साधिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य आयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष आजमगढ़ के फौजदार सिंह ने बताया कि शिविर की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। सद्गुरुदेव


नंदकिशोर श्रीमाली शुक्रवार देर शाम हवाई मार्ग से प्रयागराज पहुंचे तथा वहां से सड़क मार्ग से चित्रकूट आए, जहां उनका स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी साधना के लिए विशेष महत्व रखती है। शिविर में साधना, प्रवचन और सामूहिक अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे। आयोजन की जिम्मेदारी आजमगढ़, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, टाटानगर और दिल्ली के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। आयोजन की तैयारियों में दिनेश मिश्रा, रमाशंकर, राममिलन सिंह, मीरा मिश्रा, विंध्याचल पांडेय, दिवाकर सिंह, डा. प्रमोद मिश्रा, गायत्री तिवारी, नवनीत मिश्रा, वीके श्रीवास्तव, उदय सिंह, अरुण सिंह एडवोकेट, गजराज सिंह, राम सिंह यादव, अभय वर्मा, वाई एम मूर्ति, रवि और इंद्रपाल सिंह,जगबली सिंह, सरोज सिंह, सविता सिंह, शशि सिंह, गरिमा सिंह, प्रियांशी सिंह, दिव्यांशी सिंह, निखिल सिंह, अभिलाषा सिंह, जयतुन्जय सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता जुटे हैं।


No comments:

Post a Comment