नव संकल्प सभा में वाराणसी जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 29, 2026

नव संकल्प सभा में वाराणसी जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता

लोजपा रामविलास की बैठक में तैयारियों पर मंथन

संगठन विस्तार के साथ नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

फतेहपुर, मो शमशाद । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष राजू पासवान की अध्यक्षता में जय गार्डेन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच नवंबर को वाराणसी में होने वाली नव संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जिले से एक हजार पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा की तैयारियों की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती संभाल रहे हैं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एडवोकेट धर्मेंद्र मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव कमलाकांत तिवारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरफान खान ने किया। पदाधिकारियों ने नव संकल्प सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से

नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।

एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। जिले से एक हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत शर्मा को मनोनीत किया गया। किसान प्रकोष्ठ में बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुस्तफा रजा जमाली को सौंपी गई। वहीं, शिवम गौड़ को जिला महासचिव युवा, जय विजय सिंह को अस्ती वार्ड अध्यक्ष, श्रवण कुमार श्रीवास्तव को अस्ती वार्ड उपाध्यक्ष और नसीम नारायण को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम खान, साबिर, नफीस, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कैलाश, मसरूर चंद, फहीम, शिवसागर लोधी, जिला महासचिव सिया चंद्र, ममता देवी, अर्जुन पासवान, रश्मि ठाकुर, गुलाब मौर्य, राजेश सिंह, पवन सिंह, अनूप शुक्ला और करण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages