क्षत्रिय समाज को मजबूत करने के लिए चलाया जाएगा अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

क्षत्रिय समाज को मजबूत करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद चित्रकूट की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शंकर बाजार स्थित डॉ सीएन सिंह के आवास में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने पर विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए परिवार और संगठन दोनों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को मजबूत करने


के लिए अपने परिवारों के विस्तार पर भी ध्यान देना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने ‘हम दो, हमारे चार’ का आह्वान करते हुए समाज में जनसंख्या वृद्धि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती गांवों से होती है। इसके लिए पदाधिकारी गांव-गांव अभियान चलाकर समाज के लोगों से संपर्क करें और उन्हें महासभा से जोड़ें। समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता, सहयोग और आपसी समन्वय से ही संगठन को नई मजबूती प्रदान की जा सकती है।


प्रदेश अध्यक्ष ने चित्रकूट में क्षत्रिय समाज के लिए धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की और इसके लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि रविकरन सिंह तोमर ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह व युवा जिलाध्यक्ष विमल सिंह बागी ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष सिंह ने किया।इस मौके पर जिला संरक्षक अनिल सिंह चौहान, डॉ विनोद शंकर सिंह, डॉ सीएन सिंह, लाल सिंह चौहान, पत्रकार अरविन्द रघुवंशी,रामेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार सिंह, कृष्ण शंकर प्रताप सिंह,सुरेश सिंह बघेल, कुशल सिंह हाड़ा, शान्तनु सिंह शैलू, राकेश सिंह,कनक सिंह,हर्षित चौहान, प्रमोद सिंह, सत्यवीर सिंह, विनय कुमार सिंह सहित महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages