महापुरूषों की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाला मार्च - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

महापुरूषों की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

गांधी, शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को दी श्रद्धांजलि

चुनाव आयोग के खिलाफ बुलंद की आवाज

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के विरुद्ध मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मार्च निकालते कांग्रेसी।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व मसूरिया दीन पासी देश के सच्चे नायकों में शामिल हैं। उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण किया जाए तो देश विश्व में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में महापुरुषों के आदर्शों की अनदेखी चिंता का विषय है। मसूरिया दीन पासी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पासी समाज पर लगे जरायम पेशा कानून को हटवाने के लिए संघर्ष किया और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाई। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश की आजादी और वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था के पीछे महात्मा गांधी के त्याग व तपस्या की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालकर अपनी मांगों और आपत्तियों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संतोष कुमारी शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजीव लोचन निषाद, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, बशीर अहमद, रामनरेश महाराज, शमशाद, मो. हफीज, सैय्यद सहाब अली, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, ओम प्रकाश कोरी, निजामुद्दीन, इंद्रजीत लोधी, मिसबाहुल, चौधरी मोईन राईन, अब्दुल रज्जाक, राशिद सिद्दीकी, अमीरउज्जमा खां, मो. रमजान, शेर आलम मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages