प्रशांत को कायस्थ रत्न, डॉ. विवेक को कायस्थ गौरव अवॉर्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

प्रशांत को कायस्थ रत्न, डॉ. विवेक को कायस्थ गौरव अवॉर्ड

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में द्विवेदी रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट को कायस्थ रत्न अवॉर्ड 2026 व डॉ. विवेक श्रीवास्तव को कायस्थ गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। दोनों को माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने की। संचालन जिला महामंत्री संजय लाला ने किया। संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ने

कायस्थ रत्न अवार्ड व कायस्थ गौरव अवार्ड सौंपते अतिथि।

कहा कि महासभा की ओर से प्रतिवर्ष समाजहित में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को इन सम्मानों से नवाजा जाता है। इसी क्रम में प्रशांत श्रीवास्तव और डॉ. विवेक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय, युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, युवा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और प्रदीप राज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages