अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने निकाला मार्च - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने निकाला मार्च

बस स्टैंड से ट्रैफिक चौराहे तक प्रदर्शन, 7 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च का ऐलान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा दिल्ली में निकाले गए मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के नायक अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को चित्रकूट में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में करीब पांच दर्जन कार्यकर्ताओं ने कर्वी बस स्टैंड से ट्रैफिक चौराहे तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई के समर्थन में नारेबाजी की और ट्रैफिक चौराहे पर


शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सूरज सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सांकेतिक रूप से मार्च और धरना दिया गया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार, 7 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ पखवाड़े के तहत ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च बनवारीपुर मोड़ से तहसील परिसर तक निकाला जाएगा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को जगाने और मुख्य चुनाव आयुक्त से संविधान सम्मत कार्य करने की मांग को लेकर कार्यकर्ता आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक पाठ कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजा यादव, सेक्टर प्रभारी बबुलेश यादव, आरपी यादव, प्रवक्ता सत्यम यादव लोढ़वारा, शिवम ओझा, राजकुमार यादव, यशवंत यादव कैलाश, अमित वर्मा, शीतल, दीनू, रवि, अवध प्रजापति, योगेंद्र सविता, अंकित वर्मा, अतुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages