पट्टेधारक का निर्माण गिराने के मामले में हाईकोर्ट सख्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 29, 2026

पट्टेधारक का निर्माण गिराने के मामले में हाईकोर्ट सख्त

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर की जांच

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । कस्बे में पट्टेधारक का निर्माण बिना नोटिस दिए गिराए जाने के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील व जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पक्षों से पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईकोर्ट की जूनियर डिवीजन की न्यायिक अधिकारी सुभ्रा प्रकाश की देखरेख में प्रशासनिक अधिकारियों ने पट्टेधारकों, कानूनगो और लेखपाल के बयान दर्ज किए। जांच के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट भेजने की बात कही।

मौके पर जांच-पड़ताल करती प्रशासनिक टीम।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार यादव, एसडीएम खागा अश्विनी पांडेय, सीओ रवि प्रकाश सिंह, तहसील प्रशासन के अधिकारी, पुलिसकर्मी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के पहुंचने के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मामले में पट्टेधारक ने आरोप लगाया है कि उसका निर्माण बिना किसी पूर्व नोटिस के गिरा दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर पट्टेधारक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रशासनिक टीम ने पट्टेधारकों के साथ कानूनगो और लेखपाल से भी पूछताछ कर पट्टे तथा निर्माण से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। अब जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में भेजे जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages