त्योहारों पर न हो चूक, फायर व रेडियो शाखा रहे अलर्ट: एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

त्योहारों पर न हो चूक, फायर व रेडियो शाखा रहे अलर्ट: एसपी

एसपी ने बैठक कर की तैयारियों की समीक्षा, आपसी समन्वय के दिए निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने व संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फायर विभाग व रेडियो शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित शाखाएं पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में एसपी ने आगामी त्योहारों के

तैयारियों की समीक्षा बैठक करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

मद्देनजर फायर विभाग और रेडियो शाखा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। त्योहारों के दौरान आगजनी या अन्य किसी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने फायर विभाग और रेडियो शाखा की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क एवं सजग रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरआई रेडियो समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages