पांच लाख रूपए व नवनिर्मित दुकान मांग रहा था पूर्व प्रधान: विक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 17, 2026

पांच लाख रूपए व नवनिर्मित दुकान मांग रहा था पूर्व प्रधान: विक्रम

दो दिन पहले पूर्व प्रधान ने विकास भवन में आग लगाने का किया था प्रयास

फतेहपुर, मो शमशाद । गाजीपुर के प्रधान विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान जब्बर सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पांच लाख रूपए व पंचायत भवन में बनी नवनिर्मित दुकान मांग रहा था। न देने पर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए दो दिन पहले पूर्व प्रधान ने विकास भवन में आत्मदाह का प्रयास किया था। उन्होने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। गाजीपुर ग्राम प्रधान विक्रम प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधान पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि जब्बर सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह ने पांच लाख रुपये और पंचायत भवन में बनी नवनिर्मित दुकान मांगी थी। उनका दावा है कि करीब एक माह पहले आरोपी उनके घर पहुंचा था। इसके बाद फोन के जरिए भी कथित तौर पर रुपये व दुकान की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर धमकाने, परेशान करने और

 शिकायतकर्ता प्रधान विक्रम प्रताप सिंह।

ग्राम पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया गया है। प्रधान ने खलिहान की सुरक्षित भूमि पर मकान बनाकर कब्जा करने व आसपास की ग्राम समाज की जमीनों पर भी कब्जे का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कथित कब्जे का विरोध करने के बाद उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं। प्रधान ने जब्बर सिंह के खिलाफ गाजीपुर थाने में करीब 11 मुकदमे दर्ज होने का दावा करते हुए आपराधिक इतिहास का विवरण भी साझा किया है। अब पूरे मामले में रंगदारी के आरोपों कथित जमीन कब्जे और दोनों पक्षों के दावों की निष्पक्ष जांच अहम है। इस प्रकरण में डीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages