अमारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, मरीजों को बांटे चश्मे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 17, 2026

अमारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, मरीजों को बांटे चश्मे

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में नंदू सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, मोतियाबिंद मरीजों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था

बांदा, के एस दुबे । विधानसभा तिंदवारी के ग्राम अमारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित उपचार की सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भेजने की व्यवस्था की गई।



ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की समस्या होने के बावजूद कई लोग समय पर जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होने से जरूरतमंद ग्रामीणों को काफी राहत मिली। शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजकों ने बताया कि जनसेवा की भावना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा नंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर भी इसी पहल का हिस्सा रहा। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जनसेवा और मानव कल्याण की भावना के साथ आयोजित इस शिविर की ग्रामीणों ने सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages