बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार सुबह 9 बजे से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्टूबर तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, डीए, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी, गैर जनपद स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। वहीं कार्य बहिष्कार के चलते CHC पहुंचे मरीजों और
तीमारदारों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. बृजेश भारतीय, महामंत्री नितेश अग्रहरि समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी दौरान CHC में आशा संगिनियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर धरना दिया। आशा संगिनियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment