Pages

▼

Thursday, November 12, 2026

14 से 18 नवंबर तक जानकीकुण्ड चिकित्सालय में विशाल हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

15 नवम्बर तक, होगे पंजीकरण

अमेरिका के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश डी शाह इस शिविर में देंगे अपनी सेवाएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट  द्वारा संचालित जानकीकुण्ड चिकित्सालय, चित्रकूट में 14 से 18 नवम्बर 2026 तक विशाल हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अमेरिका के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डी. शाह अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  इस विशाल हृदय रोग शिविर में  दिखाना के लिए  के लिए मरीजों को आज से 15  नवम्बर 2026 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वही जानकीकुंड चिकित्सालय की वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ पूनम आडवाणी और डॉ दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में लोगों को


बेहतर चिकित्सा लाभ पहुंचाने के जानकीकुंड चिकित्सालय द्वारा समय समय पर तमाम चिकित्सा शिविर आयोजित किए  जाते है, इसी के चलते 14 से 18 नंबर तक विशाल हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है अतः हमारी सभी चित्रकूट क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आए और अपने हृदय सबंधी जांच कराएं, ये हम सब लोगों का सौभाग्य है जो डॉ प्रकाश डी शाह अमेरिका से चलकर यहां अपनी सेवाएं 

महत्वपूर्ण निर्देश एवं शर्तें: देने आ रहे है।

 * पंजीकरण की अंतिम तिथि: रजिस्ट्रेशन केवल 15 नवम्बर 2026 तक ही किए जाएंगे।

 * पूर्व परीक्षण अनिवार्य: परीक्षण तिथि से पूर्व ही रजिस्ट्रेशन और बुनियादी हृदय स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है।

 * दस्तावेज: पूर्व में शिविर का लाभ ले चुके मरीज परीक्षण के समय पिछले कैंप की पुरानी रिपोर्ट और मेडिकल फाइल साथ लेकर अवश्य पहुंचें।

 * हेल्पलाइन नंबर: शिविर से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए 7471116346 अथवा 07670-265320 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment