Pages

▼

Friday, November 6, 2026

खाद की समस्या को लेकर किसानों ने सड़क मे लगाया जाम, एसडीएम व विधायक खुलवाया जाम

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरु कस्बे के बाँदा रोड स्थित मध्य सहकारी समिति मे शुक्रवार को किसानों को खाद न मिलने से नाराज किसानों के दोपहर मे बाँदा बबेरू मुख्य राज्य मार्ग कोई जाम कर दिया, किसानी का आरोप है की तीन से चार दिनो से बराबर लौट रहे है, लेकिन खाद नहीं मिल रही बिना खाद के लौटना पड़ता है इस समय बुवाई का  समय चल रहा खाद नहीं मिलेगी खेतो की बुवाई नहीं हो पायेगी जिससे किसान परेशान है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक विशम्भर सिंह यादव ने किसानों की खाद की समस्यायों सुनकर उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियो को बुलाया, जाम की सूचना मिलने पर  उपजिलाधिकारी अवनीश


कुमार,तहसीलदार राधेश्याम व सोसायटी के सचिव सगीता कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी जाम स्थल पहुच कर किसानो की समस्या सुनी और कर्मचारियों को बुलाकर स्टॉक की जानकारी ली साथ ही सभी किसानों की लिस्ट बनवाकर जाम को खोलवाने का काम किया, वही क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि 500 बोरी खाद शाम को आ जायेगी सभी किसानों को कल खाद दी जाएगी,  वही किसानों ने आरोप लगाया कि खाद बाटने में भेदभाव किया जाता है  विधायक ने सोसायटी कर्मचारियों को फटकार भी लगाई साथ ही विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों को खाद नही दे पा रही आज किसान एक बोरी खाद के लिए दर दर भटक रहा है किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार खाद देने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है।



No comments:

Post a Comment