कुसुम्भी के दंगल में पाप सिंह गुर्जर ने जीती अपाचे बाइक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 22, 2026

कुसुम्भी के दंगल में पाप सिंह गुर्जर ने जीती अपाचे बाइक

स्व0 ननकाई तिवारी की स्मृति में हुआ भव्य दंगल

फतेहपुर, मो शमशाद । असोथर विकास खण्ड के ग्राम कुसुम्भी में स्वर्गीय ननकाई तिवारी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में भारत केशरी अभिनायक सिंह, दिल्ली के मशहूर पहलवान पाप सिंह गुर्जर, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रशान्त पटेल, ललित मथुरा व शोभित झिंझक समेत कई दिग्गज पहलवानों ने शिरकत की।

विजेता पहलवान को अपाचे बाइक देते आयोजक।

दंगल की सबसे बहुप्रतीक्षित व अंतिम रोमांचक कुश्ती दिल्ली के पाप सिंह गुर्जर तथा बंटी पहलवान के बीच मोटरसाइकिल अपाचे के इनाम के लिए लड़ी गई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए पाप सिंह गुर्जर ने शानदार जीत दर्ज की और अपाचे बाइक पर कब्जा जमाया। आयोजक शिवा ठाकुर एडवोकेट ने सफल आयोजन के लिए सभी पहलवानों, अतिथियों व दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चुन्नू प्रसाद तिवारी, केदारनाथ शुक्ला, बड़े तिवारी, आशीष, बीरबहादुर सिंह, सत्यम सिंह, विजय यादव, शिवम राजपूत, राजू चन्देल, असोथर थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages