20 किलो सूखे गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 22, 2023

20 किलो सूखे गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

बिहार और उड़ीसा से गांजा मंगवाकर करते थे तस्करी 

कमासिन थाने के पन्नाह मोड़ के साथ की गई गिरफ्तारी 

बांदा, के एस दुबे । बिहार और उड़ीसा से गांजा लाकर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कमासिन थाना पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से 20 किलो सूखा गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गांजा की तस्करी का काम जनपद समेत आसपास के इलाकों में भी किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। जनपद में गांजा तस्करी का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इधर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ने का काम कर रही है। शनिवार को थाना कमासिन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को पन्नाह मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्तों द्वारा बिहार और उड़ीसा से अवैध सूखा गांजा लाकर बांदा और आस-पास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री की जाती थी। पुलिस ने अवैध गांजा के परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी

पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर

कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक रैदास पुत्र सुखराम निवासी कमासिन और प्यारेलाल रैदास पुत्र किशुन रैदास निवासी अरछा बरेती थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट बताया है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह, उप निरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल अनुज यादव, महेंद्र कुमार, अमर सिंह, अमन पटेल और महिला कांस्टेबल दीपमाला शामिल रहीं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages