विश्व पृथ्वी दिवस पर संवाद का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 22, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर संवाद का हुआ आयोजन

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । नगर में रायल मिंट मीटिंग हाल में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद आयोजित किया गया। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, पर्यावरण विद जल जंगल जमीन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के लिए संघर्ष कर रहे प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि पृथ्वी जिसे हम मां कहते है सभी जीवों की जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है। पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते लोग।

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर बड़ गया है कि अगर समय से पहले हम नही चेते तो सभी संसाधन खत्म हो सकते है। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को श्पृथ्वी दिवसश् मनाया जाता है। जल जंगल जमीन जीव जन के संरक्षण संवर्धन का संकल्प लेने वालों में देवांश अरोड़ा, अवधेश मिश्र, दुर्गेश अवस्थी, जनार्दन त्रिपाठी, नास्त्रोदमस त्रिपाठी, पारुल तिवारी, शिवम यादव आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages