कर्वी बस स्टाप को कर्वी में ही रहने दें: ओम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 9, 2023

कर्वी बस स्टाप को कर्वी में ही रहने दें: ओम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी व वार्ड 18 के सभासद के प्रत्याशी कन्हैयालाल वर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री सम्बोधित पत्र सांसद को सौंपा। पत्र में कहा कि कर्वी स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड को अन्यत्र न भेजा जाये। मंगलवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी व वार्ड 18 सभासद के प्रत्याशी कन्हैयालाल वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्बोधित पत्र सांसद आरके सिंह पटेल को सौंपा। पत्र में कहा कि चित्रकूट धार्मिक/ ऐतिहासिक स्थल है। चित्रकूट जल्द ही हवाई सेवा से जुडने जा रहा है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और रामवनपथ गमन जैसे प्रोजेक्ट विकसित होने की राह दिखा रहे हैं। कर्वी नगर स्थित बस स्टाप पचास साल से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि रोडवेज बस स्टैण्ड को यहां से खत्मकर अन्य जगह ले जाने की सम्भावना है। कर्वी नगर बस स्टैण्ड का संचालन पचास साल से नगर पालिका की किराये की भूमि पर किया जा रहा है। बांदा रोडवेज के तहत यहां से गोरखपुर, बनारस, दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ आदि स्थानों को बसें चलती हैं। पाठा क्षेत्र को अलग से बसें चलाई जा रही हैं। विभिन्न स्थानों से कर्वी आने वाले यात्री जिला मुख्यालय में लोगों को दिक्कतें होंगी। कर्वी से आने वाले यात्री को उल्टा चित्रकूट जाना पडेगा। इससे लोगों का श्रम व शक्ती के साथ समय व धन की बर्बादी होगी। 


उन्होंने कहा कि यह बस स्टाप नगर पालिका से किराये पर चल रहा है। पिछले दिनों अचानक तीन से तीस हजार किराया बढा दिया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी के पास मामला लम्बित है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कर्वी नगर पालिका का दायरा बढकर 25 वर्ग किमी हो गया है। कई और स्थानों पर बस स्टाप चलाया जाये। लोढवारा, सीतापुर, कालूपुर, देवांगना तिराहा आदि स्थानों पर बस स्टाप बनाकर चलाये जायें, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। पिछले तीन सालों से बस स्टैण्ड चल रहा है। केवल पांच सौ से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा नहीं करते। जबकि कर्वी स्थित बस स्टैण्ड से दस हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। कर्वी नगर का बस स्टाप खत्म होने से रोडवेज को राजस्व की क्षति पहुंचेगी। इसलिए बस स्टाप को कर्वी बस स्टैण्ड में ही रहने दिया जाये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages