वाहन चालकां को बताए यातायात के नियम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 6, 2023

वाहन चालकां को बताए यातायात के नियम

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया प्रचार-प्रसार

फतेहपुर, मो. शमशाद । सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत यातायात पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर जहां वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी वहीं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने पर बल दिया। एसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा व क्षेत्राधिकारी यातायात परशुराम त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा

वाहन चालकों के साथ महिलाओं को जागरूक करती यातायात पुलिस।

जागरूकता के क्रम में यातायात प्रभारी मनोज कुमार सिंह व यातायात पुलिस ने लोधीगंज चौराहे पर अभियान चलाया। आने-जाने वाले राहगीर, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की। इसके साथ साथ दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहन में शीट बेल्ट न लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages