समिति की छांव में फैलेगी हरियाली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

समिति की छांव में फैलेगी हरियाली

हरियाली से खुशहाली अभियान के तहत युवाओं ने रोपे पौधे

फतेहपुर, मो. शमशाद । तेलियानी विकास खंड के जमालपुर मवईया स्थित वृद्धाश्रम में युवा विकास समिति ने पौधरोपण किया। समिति ने इसी के साथ पौधरोपण अभियान हरियाली से खुशहाली का शुभारंभ किया। वृद्धाश्रम परिसर में फलदार, छायादार पचास पौधे रोपित किये गए।

पौध रोपित करते समिति के पदाधिकारी।

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि पौधे और बुजुर्ग दोनों की सेवा करनी जरूरी है। पौधों से प्राणवायु और वृद्धजनों से जीने का अनुभव प्राप्त होता है। जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि हरियाली से खुशहाली अभियान आज से शुरू हुआ। इसी के साथ जिले भर में समिति के युवा एक एक पौधे रोपित करेंगे। हरियाली से वसुंधरा का युवा श्रृंगार करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, नगर अध्यक्ष आफताब, विकास श्रीवास्तव, संजय कुमार, सनी श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, अमन दीक्षित, वृद्धाश्रम अधीक्षक नीतू वर्मा, अशोक यादव, दीपक शर्मा, संदीप आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages