अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

आपातालीन सेवाओं की जानकारी देकर किया प्रोत्साहित

फतेहपुर, मो. शमशाद । पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के आहवान पर रविवार को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का काम किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। 

पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक करतीं सिपाही।

एंटी रोमियो टीम व थाने की महिला आरक्षियों द्वारा बीट, गांव स्कूल, कॉलेज में बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। रविवार को विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम व थाने में महिला आरक्षी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, शक्ति दीदी अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया। साथ ही आवश्यकतानुसार इन नम्बरों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages