महा जनसंपर्क अभियान की भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती ने की समीक्षा
पदाधिकारियों की सौंपी गई जिम्मेदारियों का भी किया आंकलन
बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में जारी महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्पर्क से समर्थन, घर घर संपर्क अभियान, जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, मोर्चा सम्मेलन, विकास तीर्थ अवलोकन, योग दिवस, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद आदि कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने बैठक में अपेक्षित जिला पदाधिकारी, अभियान संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों का आंकलन करते हुए समीक्षा की। वहीं मंडलवार बनाई गई योजना को परखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
![]() |
| बैठक को संबोधित करतीं भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह |
उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक गांव, गली तक पहुंचने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। समीक्षा बैठक के माध्यम से उन्होंने आगामी 17, 18 तथा 19 जुलाई को विशेष अभियान के तहत जहां जो कमी रह गई है, उसे पूरा करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत जमीन में उतारने और प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप में अपलोड करने के निर्देश दिए। महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 9090902024 नंबर पर मिस्ड काल करवाने और उनको सूचीबद्ध करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने आगामी 3 दिनों तक चलने वाले विशेष महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, प्रेम नारायण द्विवेदी, संतोष बाथम, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, शैलेंद्र जयसवाल, अजीत प्रकाश गुप्ता, राजेश सेन, देवेंद्र भदोरिया, सीताराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह तथा मंजू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, उत्तम सक्सेना, जिला मंत्री दिनेश यादव तथा राजर्षि शुक्ला, धनंजय करवरिया, सुमन शर्मा, रचना शुक्ला, इंद्रेश द्विवेदी, रामनरेश मिश्रा, निखिल सक्सेना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, दीपक राजपूत, दिलीप तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, सौरभ शर्मा, आलोक मिश्रा, अमित निगम, रामबाबू त्रिपाठी, अनूप सिंह, संतोष राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment