सरकारी योजनाओं को अधिकारी धरातल पर उतारें : राज्यमंत्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

सरकारी योजनाओं को अधिकारी धरातल पर उतारें : राज्यमंत्री

गांवों में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण करें 

राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में काननू व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की 

बांदा, के एस दुबे । राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दोरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थी परक योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्रामोें में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुने तथा प्राप्त समस्याओं का समय से निस्तारण करायें तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम सचिवालय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं को ग्राम इकाईयों के द्वारा बेहतर रूप से निस्तारण की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम सचिवालय में कार्यरत अधिकारी इसका ध्यान रखें कि उनके कम्प्यूटर सहायक द्वारा ठीक प्रकार से कार्य किया जा रहा है कि नही। उन्होंने समाज कल्याण, श्रम, दिव्यांगजन विभा ग्रामों में चौपाल में लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें।

बैठक को संबोधित करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

उन्होंने हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत जिन सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया है, उसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आवासों के आवंटन में लाभार्थियों की पात्रता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाये। उन्होंने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि अवशेष कायाकल्प के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा विद्यालयों में मूलभूत सुविधायें एवं विकसित करने के लिए जनप्रतिनिधियों को विद्यालय गोद दिये जायें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिसपर बताया गया कि जनपद में 8164 समूहों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित उत्पाद को मार्केट में बिक्री हेतु एमाजॉन एवं अन्य कम्पनियों से टाईअप किया जा रहा है, जिससे कि स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाया जा सके। उन्होंने मनरेगा से किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए समय से भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विधायक निधि से किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विधायकों से शीघ्र प्रस्ताव प्राप्त कर विकास कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अमृत सरोवरों का निर्माण, नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता तथा सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने विकास खण्ड बबेरू के ग्राम अलिहा में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेकों योजनायें संचालित कर आवास, शौचालय, पेंशन, उज्जवला योजना व अन्य योजनाओं के द्वारा लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला अपराधों में नियंत्रण रखने तथा एन्टी रोमियो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिये। बैठक एवं ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान सतरूपा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages