मतभेद भूलकर दो परिवार फिर एक साथ रहने को हुए राजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

मतभेद भूलकर दो परिवार फिर एक साथ रहने को हुए राजी

पारिवारिक और आपसी झगड़े से अलग रहे रहे थे दो दंपति 

बांदा, के एस दुबे । परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों और पुलिस टीम की मदद से रविवार को आपसी झगड़े और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे दंपतियों के बीच सुलह समझौता कराया गया। दो दंपति मतभेद भुलाकर फिर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनो जोड़ों को थाने से विदाई दी गई। सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र में अलग रह रहे दंपतियों के बीच सुलह समझौता कराकर उन्हें एक साथ फिर से जीवन व्यतीत कराने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में आवेदिका अनीता पत्नी वीरेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला क्योटरा, आसमा पत्नी फैज अहमद निवासी मोहल्ला छिपियाना थाना कर्नलगंज जनपद कानपुर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति व ससुरालीजन उनके साथ मारपीट गाली-गलौज करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत को

परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद दंपति व टीम के सदस्य

विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गई। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनो पक्षों को साथ-साथ  आपस में सामंजस्य बैठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने के लिए सलाह दी गई। दोनो ही जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। परिवार परामर्श टीम में इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव, रिज़वान अली काउंसलर अध्यक्ष रोटी बैंक, सुरेश चन्द्र जायसवाल काउन्सलर ज़ोन, सीमा सिंह काउन्सलर समाजसेवी, महिला आरक्षी आशा व कनीज़ ज़हरा उर्दू अनुवादक शामिल रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages