पलटू का पुरवा का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
फतेहपुर, मो. शमशाद । यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे पानी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी श्रुति के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनय कुमार पाठक ने ललौली इंटर कालेज ललौली में बाढ़ चौपाल का आयोजन कर राहत कार्यों की जहां समीक्षा किया वहीं पलटू का पुरवा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। चौपाल के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनय पाठक ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ के लिए आवश्यक व्यवस्था की समीक्षा की।
![]() |
| ललौली इंटर कालेज में चौपाल लगाकर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते अधिकारी। |
इसके साथ ही उन्होने बाढ़ चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, बिस्तर व शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। एसडीएम सदर प्रभाकर त्रिपाठी ने चौपाल में ग्रामवासियों से वार्ता के दौरान प्रकाश में आई पशु टीकाकरण, साफ-सफाई व विद्युत संबधी समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। चौपाल से पहले अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ने पलटू का पुरवा मजरे ललौली का भी निरीक्षण किया। बाढ़ चौकी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को संबंधित ग्रामों का दौरा करने के लिए भी निर्देशित किया। चौपाल में सीओ जाफरगंज परशुराम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नगर विकास पांडेय, थाना प्रभारी ललौली आनंद सिंह भदौरिया, चिकित्साधिकारी असोथर, पशु चिकित्साधिकारी, एसडीओ विद्युत, एडीओ पंचायत असोथर, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज, अनिल, प्रभात, छैलबिहारी व ग्राम प्रधान अढावल और ललौली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment