पालिका ने गलियों में चलाया स्वच्छता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

पालिका ने गलियों में चलाया स्वच्छता अभियान

फतेहपुर, मो. शमशाद । शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवारा के तहत रविवार को अमरजई, मुराईन टोला, वीआईपी रोड, महाजरी आदि मोहल्लों में विशेष अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान सकरी गलियों की साफ सफाई की गई एवं एकत्र कूड़ा करकट को हटवाया गया। जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की सफाई व जमा सिल्ट निकालवा कर उन्हें हटाया गया। अभियान के दौरान लोगों से अपने

गलियों में स्वच्छता अभियान चलाती पालिका की टीम।

अपने घरों के आस पास गंदगी का जमाव न करने व कूड़ा करकट को सड़क पर इधर उधर न फेंकने के लिये भी जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को बरसात माह में गंदगी से पनपने वाली बीमारियों व उनसे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों से शहर को साफ सुथरा बनाने में नगर पालिका परिषद का सहयोग करने की अपील की गयी। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी मोहम्मद हबीब एवं क्षेत्र के सफाई नायक विजय प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages