अभाविप ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

अभाविप ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारती ज्ञान मंदिर स्कूल शिवाजी नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स केयर हॉस्पिटल झांसी के डॉक्टर पंकज गुप्ता ने मरीजों की आंखों की जांच की एवं दवाइयां प्रदान की। मैक्स केयर हॉस्पिटल की जनरल फिजिशियन डॉक्टर जागृति गुप्ता ने मरीजों की समस्याओं को देखा एवं उचित उपचार, परामर्श देने के साथ ही दवाइयां वितरित की। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर एवं शुगर की भी जांच


की गई। लगभग 300 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। इसके पूर्व डॉक्टर के साथ पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ बृजेश मिश्रा, प्रांत मीडिया प्रमुख डाॅ कौशल त्रिपाठी,  विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, झांसी पूर्व जिला प्रमुख डॉ एकता पांडे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र गौर, जिला संगठन मंत्री शुभम, जिला संयोजक हर्ष जैन, शिवाजी नगर इकाई अध्यक्ष डॉ सुषमा, सीपरी इकाई अध्यक्ष डॉ आदित्य, उपाध्यक्ष सौरभ , तेजस , शिवम , आर्यन , अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages