बालिकाओं व महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी
फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में महिलाओं के हित एवं संरक्षण से संबंधित विविध विषयों पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन बिंदकी तहसील के श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज में किया गया। शिविर में अपर जिला जज/सचिव नित्या पाण्डेय ने बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को उनके शिक्षा का अधिकार, भरण-पोषण का अधिकार, कार्य स्थल पर छेड़छाड़, यौन उत्पीडन से संबंधित संरक्षण का अधिकार, पुरूषों के समान पारश्रमिक का अधिकार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। मध्यस्थ अधिवक्ता संतोष कुमारी शुक्ला ने महिलाओं पर होने वाले यौन उत्पीड़न पर पीड़िता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व संबंधी लाभ का अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या के
![]() |
| शिविर को संबोधित करतीं न्यायिक अधिकारी। |
खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने आदि के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। महिला चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जानकारी दी। तहसीलदार जगदीश सिंह ने महिलाओं के अधिकारों का सही से प्रयोग किये जाने एवं बालिकाओं को शिक्षित किये जाने पर चर्चा की। ग्राम न्यायाधिकारी प्रत्यूश गुप्ता ने भी महिलाओं को प्रेरित किया। महिला थानाध्यक्ष कांती ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी रक्षा किये जाने हेतु उपाय बताये। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर अमित तिवारी, शिव सौरभ मिश्रा, विनीत त्रिपाठी, मनीष सिंह, डा0 लक्ष्मी सिंह, संगीता राय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment