गिरी गाज: बिंदकी कोतवाल समेत पूरी चौकी लाइन हाजिर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 21, 2026

गिरी गाज: बिंदकी कोतवाल समेत पूरी चौकी लाइन हाजिर

कोर्ट में विचाराधीन भूमि पर हरे पेड़ों की कटान मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

फतेहपुर, मो शमशाद । न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर हरे नीम के पेड़ों की कटान के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कस्बा चैकी प्रभारी चंदन सिंह समेत पूरी चैकी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली स्थित एक विवादित भूमि से जुड़ा है, जहां न्यायालय में सिविल वाद संख्या 116/2001 विचाराधीन होने के बावजूद हरे नीम के पेड़ों की कटान कराई जा रही थी। पीड़िता शांति देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर खड़े नीम के पेड़ों का सौदा कर उन्हें कटवाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से बिंदकी कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चैकी प्रभारी चंदन सिंह तथा चैकी के

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक

समस्त पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था और विभागीय अनुशासन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत माना जा रहा है। वहीं कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि यह कदम न्यायालय में विचाराधीन मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा संदेश है कि किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages