1008 त्यागी जी महाराज के दर्शन को उमड़े भक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

1008 त्यागी जी महाराज के दर्शन को उमड़े भक्त

भार्गव जी महाराज के मुख से सुनीं श्रीकृष्ण लीला 

फतेहपुर, मो. शमशाद । जमालपुर में चल रही श्रीमद भागवत महापुराण कथा में शनिवार को श्रीश्री 1008 त्यागी जी महाराज का आगमन हुआ। उनके दर्शन को बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। उन्होने सभी को आशीर्वाद दिया। श्रीमद भागवत महापुराण कथा में साहित्य रत्न भार्गव जी महाराज ने श्री कृष्ण लीला के बारे में बिस्तार से बताया कि द्वापरयुग में कैसे कंस ने कृष्ण को मारने के लिए अनेक उपाय किये लेकिन अधर्म के समक्ष धर्म की विजय हुई। कथा

 भागवत कथा में उमड़े भक्त व इन्सेट में त्यागी जी महाराज।

सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गये। कार्यक्रम में परीक्षित देवरती व यजमान राजकुमार साहू, बबली साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अनीता साहू पूर्व ब्लाक प्रमुख तेलियानी, राजू साहू, संदीप, राजकुमारी, विजय, डा आयूषी, डा. धीरेन्द्र लाल सिंह, दिनेश, रजनी मौर्या, शुभी, साक्षी, डा. राकेश साहू, संदीप तिवारी, राधा, उदित नारायण पाण्डेय सहित तमाम लोग रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages