नगर पालिका में लगा समाधान दिवस
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नगर पालिका परिषद कर्वी में नगरीय समाधान दिवस में ढाई सौ फरियादियों की समस्याओं को अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व ईओ ने सुना। समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें विद्युत विभाग की पहुंची। पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण न होने का मुद्दा छाया रहा। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता के समक्ष विद्युतीकरण का मुद्दा उठा। कहीं तारें जर्जर हो गई हैं, आए दिन फॉल्ट और तमाम तरह की समस्यायें होती हैं। घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के एसडीओ को समस्या समाधान के कडे निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के भी फरियादी पहुंचे। संबंधित विभागों को सभी पत्रों पर कार्रवाई करके समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
![]() |
| समाधान दिवस में अध्यक्ष ने समस्यायें सुन मौके पर निपटाई |
समाधान दिवस में अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, वार्ड मेम्बर विनीत पयासी, बद्री, शंकर यादव, अनुज निगम, बल्लू राम निषाद, बृजेंद्र शुक्ला, राजकमल वर्मा, शुभम केशरवानी, अरुण त्रिपाठी उर्फ जग्गू भाई समेत एसडीओ विद्युत अनिल कुमार, पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार, जल संस्थान के जेई मुलायम सिंह यादव, डूडा के जिला समन्वयक अविनाश भारद्वाज, अजय कुमार, लिपिक कर्मोत्तम सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, अंकित जायसवाल, शिवा कुमार, सलीम शहजादे, राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, प्रकाश निरीक्षक अशरफ आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment