समाज निर्माता के भूमिका निभाते हैं शिक्षक: डीएम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति-द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस में विधायक मऊ-मानिकपुर अविनाश चंद द्विवेदी, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर की मौजूदगी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर सभागार में शिक्षक दिवस पर अशोक कुमार, सर्वजीत सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार चैरसिया, अरुण कुमार रजक समेत 30 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र को शिक्षक सम्मान समारोह में साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने कहा कि जिले में शिक्षा क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का योगदान है। जिले में सभी स्कूल अच्छे हैं, सभी स्कूलों में टाइल्स लगे हैं। जो स्कूल बचे हैं, जल्द सही कराये जायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। इस क्षेत्र में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया है।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि शिक्षक, छात्र व अभिभावकों का जीवन बनाते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में समाज निर्माता के रूप में अहम भूमिका निभाते हैं। भौतिक के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार लायें। शिक्षक जीवन व परिवार में कैसे बदलाव कर सकते हैं, शिक्षकों पर निर्भर है। जिन बच्चों को पढ़ा रहे हैं, वह बच्चा कल क्या करेगा, शिक्षकों पर निर्भर है। शिक्षक सम्मान समारोह का संचालन साकेत बिहारी ने किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर की छात्राओं ने डांस पेश किया। शिक्षक सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट शिवरामपुर डॉ आदर्श त्रिपाठी व खंड शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment