अब तक की सबसे लंबी पद यात्रा थी भारत जोड़ो यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

अब तक की सबसे लंबी पद यात्रा थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेसियों ने गोष्ठी आयोजित कर मनाई पहली वर्षगांठ 

शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल फैलाया मोहब्बत का संदेश 

फतेहपुर, मो. शमशाद । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोडो पद यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारत जोडो यात्रा निकालने के पहले कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर गोष्ठी की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो हमारे किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की गई सबसे लंबी पद यात्रा थी। भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी ने बताया कि 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी। गोष्ठी का संचालन चंद्रप्रकाश लोधी ने किया। गोष्ठी में कांग्रेसी निर्मल तिवारी, अमरनाथ कैथल, सरदार नरेंद्र सिंह, शादाब

शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी।

अहमद, उदित अवस्थी, बीआर सरोज, मोहम्मद इशरत ने विचार व्यक्त किये। भारत जोड़ो पद यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर ज्वालागंज स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर दरियाव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात संम्पन हुई। भारत जोडो पद यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, जाति पाति का बंधन तोड़ो भारत जोडो भारत जोडो, इंकालब जिंदाबाद के जोशीले नारे भी लगाये। पद यात्रा के समापन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि ऐतिहासिक भारत जोड़ों यात्रा में लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गाँधी की भक्ति और धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। इस मौके पर निर्मल तिवारी, सईद चच्चा, ओम प्रकाश गिहार, सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन  निषाद, शिवाकांत तिवारी, चंद्रप्रकाश लोधी, सुरेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह रिक्की, इशरत, उदित अवस्थी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक द्विवेदी, राजन तिवारी, श्रीवास, अमरनाथ कैथल, अरविंद द्विवेदी, कलीमुल्ला खान, संदीप साहू, रामकरण, इरफान, शादाब अहमद सभासद, आरबी सरोज, मिस्बाहुल हक, मोहम्मद आलम, हेमलता पटेल, कल्लू कोरी, कैलाश अवस्थी, आलोक लोधी, नफीस खान, सुनील, जय प्रकाश, शकीला बनो शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages