सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित हुआ आचार्य सम्मान समारोह
बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज शास्त्री नगर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में संभाग निरीक्षक शिवकरण, विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह एडवोकेट व विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेई, उप प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी ने मां सरस्वती एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित करके आरंभ किया।
![]() |
| आचार्य को सम्मानित करते प्रबंधक संतोष कुमार सिंह |
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने आचार्य व कर्मचारी बंधुओ को उपहार देकर सम्मानित किया। संभाग निरीक्षक शिवकरण ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक दार्शनिक व विश्वविख्यात शिक्षाविद थे, उनका मानना था कि शिक्षक समाज राष्ट्र की दिशा व दशा तय करता है। शिक्षक को अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अजय अवस्थी ने किया। नारायण तिवारी ने संचालन किया।


No comments:
Post a Comment