संविधान और लोकतंत्र के खतरे के प्रति किया आगाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

संविधान और लोकतंत्र के खतरे के प्रति किया आगाह

ग्राम समसुद्दीनपुर में सपाइयों ने लगाई चौपाल

बांदा, के एस दुबे । लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा ने समसुद्दीनपुर गाँव में दलितों और पिछड़ों के बीच चौपाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र के खतरे के प्रति आगाह किया। साइकिल यात्रा समगरा से चलकर सिरिया ताला समसुद्दीनपुर बाकल जोगिनी माता औगासी कबीरपुर काजिटोला सूखा ताला निभौर मण्ठा मिया बरौली एवं पतवन में रात्रि विश्राम होगा। साइकिल यात्रा के नायक आलोक यादव ने चौपाल मे दलितों एवं पिछड़ों से संवाद मे कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और दुनिया का सबसे बड़ा संविधान आज भाजपा की सरकार में क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान देकर हम दलितों और पिछड़ों को जो ताकत

चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण व सपाई

और हथियार दिया, उसे भाजपा खत्म करने पर तुली है। किसानों की हालत बद से बदतर है। नौजवान बेरोजगारी की मार से आहत है। उसके सपनों तक में डाका डाला जा रहा है। अमोल यादव सह नायक ने बताया कि देश को आज समाजवादी सोंच की सरकार की आवश्यकता है सब लोग मिलकर भाजपा को देश की सत्ता से बाहर करें। तभी देश तरक्की के रास्ते पर लाया जा सकता है। साइकिल यात्रा पर आलोक यादव, अमोल यादव के अलावा रामानुज सिंह, पंकज, सुभाष, दिलीप, प्रदीप, विनोद, राकेश, मुलायम सिंह, अमित, रामू यादव, राममूर्ति, त्रिलोकनाथ, अनुरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages