शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुण्ड में ट्रस्ट एवं सदगुरु शिक्षा समिति के संचालित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आचार्यों का सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस पर सम्मान समरोह में बतौर मुख्य अतिथि/सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ बीके जैन, ट्रस्टी मनोज पांड्या, अध्यक्ष शिक्षा समिति श्रीमती उषा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुभा अग्रवाल, सचिव आरबी सिंह चैहान की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरु हुआ। मंगलवार को अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। श्रीमती उषा जैन ने सभी गुरुजनों का स्वागत किया। कहा कि प्रतिवर्ष शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपकार के प्रति दायित्व बोध कराने को आता है। गुरु उस माली समान है, जो परिश्रम से विद्यालय की बगिया में छात्रों को पौधे कि भांति सींचकर फलदार पेड़ बनाता है। सभी आजीवन गुरुओं के ऋणी हैं। अतिथियों में श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र तिवारी, विद्याधाम विद्यालय प्राचार्य शंकरदयाल पाण्डेय, सदगुरु पब्लिक स्कूल प्राचार्य राकेश तिवारी,


सदगुरु पैरामेडिकल कालेज प्राचार्य दीपक वानी, सदगुरु नर्सिंग स्कूल प्राचार्या मंजुला वानी, कम्प्यूटर इंस्टीटयूट प्राचार्य फिरोज हसन खान का तिलक-चन्दन एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। समस्त विद्यालयों के  शिक्षक-शिक्षिकाओं का मंच पर माल्यार्पण कर सम्मान हुआ। 74 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। इस मौके पर सदगुरु सेवा संघ, सदगुरू शिक्षा समिति से संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्रायें मौजूद रहे। अंत में ट्रस्टी डॉ जैन ने गुरुजनों के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया।। परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुण्ड में ट्रस्ट एवं सदगुरु शिक्षा समिति के संचालित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आचार्यों का सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस पर सम्मान समरोह में बतौर मुख्य अतिथि/सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ बीके जैन, ट्रस्टी मनोज पांड्या, अध्यक्ष शिक्षा समिति श्रीमती उषा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुभा अग्रवाल, सचिव आरबी सिंह चैहान की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरु हुआ। 

मंगलवार को अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। श्रीमती उषा जैन ने सभी गुरुजनों का स्वागत किया। कहा कि प्रतिवर्ष शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपकार के प्रति दायित्व बोध कराने को आता है। गुरु उस माली समान है, जो परिश्रम से विद्यालय की बगिया में छात्रों को पौधे कि भांति सींचकर फलदार पेड़ बनाता है। सभी आजीवन गुरुओं के ऋणी हैं। अतिथियों में श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र तिवारी, विद्याधाम विद्यालय प्राचार्य शंकरदयाल पाण्डेय, सदगुरु पब्लिक स्कूल प्राचार्य राकेश तिवारी, सदगुरु पैरामेडिकल कालेज प्राचार्य दीपक वानी, सदगुरु नर्सिंग स्कूल प्राचार्या मंजुला वानी, कम्प्यूटर इंस्टीटयूट प्राचार्य फिरोज हसन खान का तिलक-चन्दन एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। समस्त विद्यालयों के  शिक्षक-शिक्षिकाओं का मंच पर माल्यार्पण कर सम्मान हुआ। 74 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। इस मौके पर सदगुरु सेवा संघ, सदगुरू शिक्षा समिति से संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्रायें मौजूद रहे। अंत में ट्रस्टी डॉ जैन ने गुरुजनों के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages