चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी व थाना सरधुवा में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को जल्द निस्तारण के निर्देश दिये। शनिवार को एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने थाना पहाडी व सरधुवा में समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिये। कहा कि थाना समाधान दिवस में आई
समस्याओं का शासन से समीक्षा होती है। समस्याओं को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। निस्तारित समस्याओं के बारे में पीडित को भी अवगत करायें। इस मौके पर पहाड़ी में प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार नागर व सरधुवा में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह व राजस्व तथा पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment