32 किलो गांजा व डण्ठल के साथ शातिर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 25, 2025

32 किलो गांजा व डण्ठल के साथ शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर, मो. शमशाद । ललौली थाना पुलिस ने 3.650 किग्रा सूखा, 29.250 किग्रा हरा गांजा सहित 7.150 किग्रा0 गांजा के पेड के डण्ठल के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना पुलिस ने अभियुक्त बड़े लाल निषाद पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना ललौली को ग्राम पल्टूपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में 3.650 कि0ग्रा0 सूखा गांजा, एक प्लास्टिक की काली बोरी में 7.950 कि0ग्रा0 हरा गांजा, एक

पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर।

प्लास्टिक की नीली बोरी में ताजे हरे पेड का कटा हुआ 11.300 किग्रा0 हरा गाँजा, एक काली प्लास्टिक की बोरी में गांजा के पेड़ का डण्ठल 7.150 कि0ग्रा0 नाजायज व एक साइकिल बरामद की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 64/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, शशिभान सिंह, नरेन्द्र कुमार यादव, वीरेन्द्र कुमार पाल, रामकुमार पराशर, अशोक कुमार पटेल शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages