बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ पांच कुंडीय यज्ञ
बांदा, के एस दुबे । गायत्री शक्तिपीठ अलीगंज में रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ के साथ बसंत पर्व मनाया गया। इस दौरान दो पालियों में कुल 300 गायत्री परिवार के सदस्यों ने हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की। मौके पर पंडित बृजेश त्रिपाठी परिवाजक राम सिंह देवालय प्रबंधन नवीन निगम ने ने गायत्री मंत्र के अलावा इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की कुशल कामना के लिए महामृत्युंजय मंत्र, गौ वंश संरक्षण के लिए मंत्र तथा राष्ट्र संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए विशिष्ट मंत्र से आहुतियां प्रदान की गई।
हवन यज्ञ के दौरान मंत्रोच्चार करते गायत्री शक्तिपीठ सदस्य |
इस संबंध में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रवि दोसर ने कहा कि बसंत पर्व के दिन ही 1926 में गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को उनके दिव्य गुरू उनकी साधना कक्ष में आकर उन्हें दीक्षा दिये थे। उस दिन से जली दीपक आज तक जली हुई है, और अखंड ज्योति के नाम से जानी जाती है। 2026 के बसंत पर्व पर इसकी शाताब्दी मनाई जाएगी। इसे लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि 2026 तक गायत्री परिवार का संदेश जनपद के हर गांव तक पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजानकी, गीता अवस्थी, सुधा, अखिलेश शिवहरे, अनीता सिंह, विद्या सविता, साधना निगम, आनंद खरे, राम प्रकाश खरे, ओम और नमन दोसर, डॉ. एसपी गुप्ता, नीलू निगम, सुरेश कान्हा समेत अन्य का योगदान सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment