संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल दो शिफ्ट की ड्यूटी को लेकर मिला महापौर से - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल दो शिफ्ट की ड्यूटी को लेकर मिला महापौर से

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का एक शिष्ठ प्रतिनिधिमंडल दो शिफ्ट की ड्यूटी उन्ही सफाई कर्मचारी से कराने वाले आदेश को लेकर मंगलवार को कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पांडे से मिला। संयोजक मंडल सदस्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा महापौर को बताया गया है कि एक ही कर्मचारियों की दो शिप्ट में ड्यूटी से कर्मचारियों को डबल भाड़ा–किराया वहन करना पड़ रहा है और उनका सामाजिक जीवन भी


अस्त–व्यस्त हो रहा है। जिस पर महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त बाहर है, आने पर बात कर इस समस्या का समाधान कराएंगे जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने महापौर  का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति रमाकांत मिश्र, किसन लाल सुदर्शन, उस्मान अली शाह, ब्रजलाल भारतीय, कमरूदीन, रमेश, पिंटू चौधरी, सी एल बड़ेल,धीरज बाल्मिकी, देवीदीन भाऊ, रामप्रकाश भारतीय आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages