सुगंधी एवं इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

सुगंधी एवं इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त कार्यालय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र कानपुर एवं आरोग्य भारती  कानपुर प्रान्त द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुगंधी एवं इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता के लिये मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम व्यास हैंड पेपर फैक्ट्री कालपी जिला जालौन में आयोजित किया गया जिसमें कालपी  जिला जालौन के  आस पास के 55 कृषकों, विद्यार्थियों, महिलाओं आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में अरोग्य भारती कानपुर प्रान्त के संगठन सचिव सुरेश चंद उपाध्याय  ने धन्वंतरि स्तुति वंदन किया व रमा कांत पांडेय  ने  अतिथियों का परिचय करवाया तथा स्वागत किया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर धन्वंतरि की चित्र में माल्यापर्ण किया। आरोग्य भारती कानपुर प्रान्त के सरंक्षक विनोद शंकर दीक्षित ने आरोग्य भारती का परिचय व इसके कार्यकर्मो आदि के बारे मे तथा इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में  बतलाया।


सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने सुगंधि एवं औषधीय की खेती करके कैसे इसका व्यायसायिक उपयोग किया जा सकता है तथा कैसे इससे सम्बंधित उद्यम स्थापित किया जा सकता है की जानकारी दी। सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गयी जिससे उपस्थित महिलाओं में जानकारी हो सके कि केंद्र में क्या क्या सुविधाये उपलब्ध है। कानपुर के प्रगतिशील किसान राज्य सरकार व केंद्र सरकार से सम्मानित  समर सिंह भदौरिया  गेंदा, तुलसी आदि की खेती के बारे में जानकारी दी। तकनीकी सत्र में सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने लखनऊ  के आस पास  कौन कौन सी सुगन्धित पौधों की खेती हो सकती है इस पर विशेष रूप से लेमनग्रास, सिट्रोनिला तथा पमारोसा आदि की विशेष चर्चा की तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार से उद्योग स्थापित करने के लिए मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बतलाया तथा उद्योग लगाने की उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार विभिन्न योजनाओं के बारे में विशेष कर वित्तिय सहायता वाली योजनाओं के बारे में बतलाया। आर के त्रिपाठी ने लेमनग्रास की खेती के बारे में तथा खेती में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे मनरेगा आदि की जानकारी दी। उन्होंने लेमनग्रास से संबंधित अन्य उत्पाद की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अरोग्य भारती के प्रांत संगठन सचिव सुरेश उपाध्याय  ने किया। इस कार्यक्रम में दिनकर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के  अनुज, लवकुश ,राम प्रकाश पोरवाल,  विशाल पोरवाल अध्यक्ष पोरवाल समाज , अरोग्य भारती के नगर अध्यक्ष  अशोक पोरवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष  सुबोध द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष  भारत सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages