भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नामांकन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 5, 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नामांकन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल, पूर्व जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने भी किया नामंकन

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। दोपहर दो बजे से नामांकन पत्रों के मिलने व जमा होने की प्रक्रिया देर शाम सात बजे तक जारी रही। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत कई मोर्चों के अध्यक्षों व पार्टी का अन्य दायित्व सम्भाल रहे कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्षी के लिए चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामंकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश के अन्य जनपदों की तरह जनपद में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल पूरा होने के बाद नये अध्यक्ष के चुने जाने की प्रक्रिया शुरू थी। हालांकि आलाकमान के निर्णय से जनपद में प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिये टाल दिया गया था। बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिये भाजपा जिला कार्यालय में नामांकन पत्र लेने व दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पार्टी की ओर से जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय व चुनाव प्रभारी रितेश गुप्ता के समक्ष निवर्तमान

चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, कुलदीप भदौरिया, विजय प्रताप सिंह, अन्नू श्रीवास्तव, देवनाथ धाकड़े, डा. देवाशीष पटेल, सुनीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, समेत 82 लोगों ने अपने-अपने नामंकन पत्र दाखिल किए। नामंकन दाखिल करने वालो में प्रदेश के विभिन्न मोर्चों, जिला कमेटी के पूर्व एवं निवर्तमान पदाधिकारियों समेत अन्य कार्यकर्ता रहें। नामंकन करने वालो में महिला कार्यकर्ताओ में भी उत्साह रहा। इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी उदयवीर लोधी, मनोज मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, रितिक पाल, अमित शिवहरे, सुनिधि तिवारी, पंकज त्रिवेदी, शीमू सिंह, बृजेश सोनी, धीरू श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शरण सिंपल, जयंती देवी वर्मा, सुधा मौर्या, मधुराज विश्वकर्मा, धनंजय द्विवेदी, प्रवीण सिंह, अपर्णा गौतम, प्रदीप गर्ग, कविता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages