मसाला उद्यमी ब्रजेश त्रिपाठी को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 26, 2025

मसाला उद्यमी ब्रजेश त्रिपाठी को किया गया सम्मानित

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला मुख्यालय स्थित आॅडिटोरियम हाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा, सुरक्षा व सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धि कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को भाजपा सरकार के पिछले 8 वषों की उपलब्धियों पर बनी लघु डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया जा रहा है। कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले यहां दस्यु-सरगनाओ का फरमान चलता था, किंतु अब ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश अब विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद में एयरपोर्ट और टाइगर रिजर्व बन जाने से पर्यटकों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगभग 60 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। इस दौरान जनपद के रास्ते से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन ने कोई दिक्कत नहीं होने दी। कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। भाजपा सरकार बिना जाति धर्म देख सभी को समान रूप से योजनाओं का दे रही है।


भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ में आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में कोई भाई-भतीजावाद नहीं है। कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री खुशबू, आरती, रूबी देवी, शशिलता तिवारी आदि नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी राकेश कुमार, अमित सोनी, सुनीता, हीरामणि कुमार गौरव, नरेंद्र सिंह पटेल, चंदन सिंह पटेल, अमित कुमार, विक्रम सिंह, सिपाही लाल को प्रमाण पत्रों व चेकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा, भाजपा नेता अश्वनी कुमार अवस्थी, राजेश्वरी देवी, दिव्या त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पीड़ी विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, एलडीएम अनुराग शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages