दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 20, 2025

दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान पर मऊ पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में दारोगा वंश नारायण सिंह व उनकी टीम ने दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपियों अर्जुन सिंह पुत्र माताबदल और

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

शुभम पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सुरौंधा थाना मऊ चित्रकूट को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में दारोगा वंश नारायण सिंह व सिपाही प्रवीण पाण्डेय शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages