स्वयं सेवकों ने नगरवासियों को लगाया तिलक, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 30, 2025

स्वयं सेवकों ने नगरवासियों को लगाया तिलक, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विभिन्न स्थानों पर शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर के चौराहों पर लोगों को तिलक लगाते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय नव वर्ष के महत्व को समझाया। रविवार को को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर

हाथ मिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते स्वयं सेवक।

शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा संघ के प्रथम सर संघ चालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के मौके पर सरसंघ चालक प्रणाम के उपरांत भगवा ध्वज लगाकर अमृत वचन व एकल गीत के साथ उत्सव मनाया। नगर की विभिन्न शाखाओं पर संघ के बौद्धिक वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को पाथेय प्रदान किया। राम शाखा (रामलीला मैदान) में जिला प्रचारक अनुराग ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला और भारतीय नव वर्ष के महत्व को समझाया। भारतीय शाखा (गणेश भवन) में जिला संघ
नागरिकों का तिलक कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते स्वंयसेवक।

चालक ने स्वयं सेवकों से भारतीय संस्कृति को आत्मसार कर जन जागरण के लिए आह्वान किया। इसी प्रकार मंदिर शाखा, आजाद शाखा, श्रीनाथ शाखा, शिवाजी शाखा आदि शाखाओं पर वर्ष प्रतिपदा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर नगरवासियों को तिलक लगा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages