26 साल की उम्र में सातवीं बार रक्तदान कर बचाई जान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

26 साल की उम्र में सातवीं बार रक्तदान कर बचाई जान

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में रक्तदान वीर युवक ने 26 साल की उम्र में सातवीं बार रक्तदान कर सड़क हादसे में घायल महिला की जान बचाई। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के भारतपुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम विधवा महिला कलावती निवासी भारतपुर को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया था। महिला गंभीर घायल हो गई थी। दो जगह से पैर टूट गए थे। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर का ऑपरेशन होना है लेकिन खून की कमी होने की वजह से ऑपरेशन संभव नहीं था। महिला के परिजन और नाते

रक्तदान करते मनीष कुमार।

रिश्तेदारों की जगह भारतपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने महिला के लिए जिला अस्पताल में रक्तदान किया। घायल महिला के बेटे महेश ने बताया कि 27 मई को सड़क पार करते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी थी जिसमे मां घायल हो गई थी और दो जगह से पैर टूट गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लड की कमी होने से पैर का ऑपरेशन नहीं हो रहा था। हमारे भी उतना ब्लड नहीं था कि दे देते। तभी पत्रकार मनीष कुमार ने ब्लड दिया। जिससे अब ऑपरेशन हो जाएगा। मनीष ने बताया कि 26 वर्ष की उम्र में यह उनका सातवीं बार रक्तदान है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages