विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना

विवाद की आशंका पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । खखरेरु थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान सदस्य के जमीनी विवाद व निर्माणाधीन घर में पड़ोसियों द्वारा बलपूर्वक अवरोध उत्पन्न करने व राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा मामले में लापरवाही उदासीनता बरतने पर पंचायत भवन में धरना प्रदर्शन किया। मामले का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण संतोषजनक न होने पर किसानों ने जय जवान जय किसान के नारों के साथ स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में लापरवाह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ हुंकार भरी। किसानों में आक्रोश देखते हुए शांति सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर प्रभारी निरीक्षक खखरेरू व पुलिस टीम के साथ-साथ थाना धाता प्रभारी संयुक्त पुलिस टीम व

दरियामऊ गांव में धरना देते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।

थाना किशनपुर प्रभारी पुलिस बल टीम सहित मौजूद रहे। किसानों के धरना प्रदर्शन मे आक्रोश बढ़ता देख जमीनी विवाद को थाना प्रभारी किशनपुर दिवाकर सिंह ने किसान यूनियन पदाधिकारियो से राजस्व विभाग के साथ सूझबूझ से समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं राजस्व विभाग के साथ स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दो दिन के अंदर मामलों को निस्तारण करने का आश्वासन दे समय मांग न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत कराया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages