वीरगति को प्राप्त दारोगा जितेंद्र सिंह परिहार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

वीरगति को प्राप्त दारोगा जितेंद्र सिंह परिहार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

शोक में डूबा चित्रकूट पुलिस परिवार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी व ललितपुर के बिरधा चौकी इंचार्ज रहे दारोगा (उनि) स्व जितेंद्र सिंह परिहार को मंगलवार उनके चित्रकूट के आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। विगत 25 मई को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया था। आज जब उनका पार्थिव शरीर राजकीय वाहन से एसडीएम कॉलोनी उनके आवास लाया गया, तो समूचा पुलिस परिवार शोक में डूब गया।

दारोगा को अंतिम विदाई देती चित्रकूट पुलिस

उनकी अंतिम यात्रा से पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर दिवंगत अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर शोक सलामी दी गई। अधिकारियों और सहकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। नम आंखों से विदाई का यह दृश्य हर दिल को छू गया। उनका बलिदान प्रेरणा बनकर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आदर्श रहेगा। अखण्ड भारत संदेश दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages