खरीफ सीजन में खाद संकट पर भड़का किसान आक्रोश, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

खरीफ सीजन में खाद संकट पर भड़का किसान आक्रोश, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

5 जून तक व्यवस्था न सुधरी तो बड़ा आंदोलन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । खरीफ फसलों की बुवाई शुरू होने से पहले ही किसानों को खाद संकट ने घेर लिया है। जिले की सहकारी समितियों में खाद की भारी किल्लत के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को चित्रकूट एआर कॉपरेटिव आरके शुक्ला को एक जोरदार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसान उपनिबंधक सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे और खरीफ सीजन में धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों की समस्याएं गिनाईं। जिलामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जिले की अधिकतर सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि धान की बेहन व अन्य खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है।

ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता

किसानों को समय से खाद न मिलने की स्थिति में उत्पादन प्रभावित होगा, जिससे जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को भी झटका लग सकता है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 5 जून तक सभी समितियों में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर एआर कॉपरेटिव आरके शुक्ला ने किसानों को आश्वस्त किया कि समय से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान, नरेश सिंह, तीरथ सिंह फौजी, शिव सिंह, श्रीकेशन राजपूत, रामेश्वर सिंह, मोहन लाल प्रजापति, छेदीलाल सिंह, विजय कुमार सिंह, राममिलन और जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages