चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की पावन भूमि से हिन्दी काव्य-जगत को एक नया आयाम देने वाले ख्यातिनाम युवा कवि दिनेश दीक्षित संघर्षी के काव्यपाठ का प्रसारण 30 मई, शुक्रवार की रात 9ः30 बजे आकाशवाणी छतरपुर से रसावतरण कार्यक्रम में होने जा रहा है। इस प्रसारण को लेकर न केवल चित्रकूट, बल्कि देशभर में फैले उनके श्रोताओं और काव्यप्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल है। संघर्षी नाम के अनुरूप दिनेश दीक्षित न केवल शब्दों के सशक्त योद्धा हैं, बल्कि मंचों पर अपनी ओजस्वी उपस्थिति से समाज की सोच को झकझोरने वाले कवि भी हैं। हास्य, व्यंग्य, श्रंगार और ओजकृ इन सभी रसों में पारंगत इस कवि की पहचान गीत, मुक्तक और छंद के शानदार संयोजन
![]() |
| चित्रकूट के गौरव दिनेश दीक्षित संघषी |
से होती है। आज जब मंचीय कविता अक्सर सतही हो चली है, ऐसे समय में संघर्षी जैसे कवि गहराई और गंभीरता के प्रतीक बनकर उभरते हैं। कल के प्रसारण को लेकर उनके प्रशंसकों में इंतजार की लहर है। निश्चित ही यह काव्यप्रेमियों के लिए एक दुर्लभ और रचनात्मक अनुभव होगा, जो न केवल शब्दों का रस देगा बल्कि चेतना को भी आंदोलित करेगा। कल रात 9ः30 बजे- सुनिए चित्रकूट की मिट्टी से निकली वह आवाज जो आज पूरे देश में गूंज रही है।


No comments:
Post a Comment