खामोशी नहीं, क्रांति है- बरगढ़ व मानिकपुर में गूंजा माहवारी स्वच्छता का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

खामोशी नहीं, क्रांति है- बरगढ़ व मानिकपुर में गूंजा माहवारी स्वच्छता का संदेश

340 बेटियों ने तोड़ी चुप्पी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञान फाउंडेशन ने रचा नया अध्याय

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के बरगढ़ और मानिकपुर में विज्ञान फाउंडेशन ने 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने एक सामाजिक क्रांति की जमीन तैयार कर दी। राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ और मानिकपुर के कल्याण केंद्र में हुए इस आयोजन में 340 किशोरियों ने भाग लिया और माहवारी जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर बात की। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम मोहम्मद जसीम, खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव, सीएचसी के एमओआईसी डॉ शेखर वैश्य, डॉ पवन सिंह व डॉ श्रद्धांजलि यादव ने दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मेरी पहली बार की कहानी, खुला खत मेरी छोटी बहन के नाम, मैं कहती हूँ, तुम भी कहो, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए किशोरियों ने अनुभव साझा किए और संदेश दिया कि अब

माहवारी जागरूकता शिविर में बोलती बेटियां

माहवारी पर बात करना शर्म नहीं, गर्व है। एसडीएम ने कहा कि जानकारी के अभाव में किशोरियाँ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझती हैं। यह आयोजन बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। विज्ञान फाउंडेशन ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट वितरित कर किशोरियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मुहिम में आरोहणम यूथ फेडरेशन, सशक्त यूथ फेडरेशन, पीयर एजुकेटर और अनुदेशकों का सक्रिय योगदान रहा। यह आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस सामाजिक चुप्पी के खिलाफ आवाज थी जो सालों से किशोरियों को डराती रही है। अब बेटियाँ कह रही हैं- मैं कहती हूँ, तुम भी कहो।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages